Monday, 20 November 2017

 मेरे कांधे पे कोई सर रक्खे ,
 
जुल्फ अपने खोल कर रक्खे।

 
मेरी बातों से इतीफाक करें ,
 
अपनी बातें वो मगर रक्खे।

 
घर बसाने का हो शऊर उसमे ,
 
घर बचाने का भी हुनर रक्खे।

 
गुस्ताखियों से वो सताये मुझे ,
 
बेबाकियों से मुआतबर रक्खे ।

 
रुख पे रक्खे हिजाब-ए-हया ,
  
हौसालों को बाम पर रक्खे ।
©
                ~~~
रमण

1 comment: